जीएमसीएच : हड्डी विभाग में पुरुष और महिला मरीजों की अलग-अलग कतार
पूर्णिया, मई 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल के आउटडोर में संचालित हड्डी विभाग में अब महिलाओं और पुरुष रोगी को दिखाने में सहूलियत होने लगी है। यहां अब दोनों के लिए अलग-अलग कतार की सुविधा है। इससे रोगी आसानी से दिखा पा रहे हैं। पहले यह सुविधा यहां एक ही कतार में संचालित थी। इससे रोगियों की कतार लंबी हो जाती थी। इसमें जरूरतमंद रोगी को कभी कभी काफी लम्बे समय तक इंतजार करना पड़ता था। अब दोनों के लिए अलग-अलग कतार लगने से मरीजों को राहत मिलने लगी है। इस तरह की सुविधा होने से दिव्यांग रोगी को भी अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। विदित हो कि यहां अलग अलग एक दर्जन से अधिक वार्ड संचालित हैं। यह सेवा यहां दो निर्धारित अलग अलग समय पर चलती है। दोनों समय से एक हजार से अधिक रोगी प्रतिदिन यहां दिखाने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.