बगहा, जून 14 -- बेतिया, एक संवाददाता। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। भले ही आठ सौ करोड़ रुपये की लागत से भवन का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया है। तीन दिन पूर्व हुई बारिश का पानी अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में जमा है। इसकी निकासी अब तक नहीं हो सकी है।

जलजमाव की समस्याएं इधर, शनिवार को जीएमसीएच के सी ब्लॉक के ग्राउंड फ्लोर, आंगन व पार्किंग में नाले व शौचालय का गंदा पानी प्रवेश कर गया। लोगों की चहलकदमी से इसकी गंदगी वार्डों में जाने वाले रास्तों में भी फैल गई है। इससे जीएमसीएच में दुर्गंध फैल गई। मरीजों, परिजनों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को इससे परेशानियों का सामना करना पड़ा। इलाज कराने आए मरीजों समेत अन्य लोगों में इससे संक्रमण का खतरा है। ...