गुड़गांव, मई 2 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। शहरी अवसंरचना को मजबूत करने और मानसून तैयारी को बेहतर बनाने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीसी मीणा ने सख्त कदम उठाया है। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) को अपने-अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत सेक्टर सड़कों के समग्र रखरखाव के लिए टीमों के गठन के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इससे पहले जीएमडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शनिवार को विभिन्न सेक्टर सड़कों का दौरा कर स्थल निरीक्षण किया था। मौके पर चल रहे रखरखाव कार्यों, स्वच्छता की स्थिति तथा शहर में नाले तैयारियों की समीक्षा की। सीईओ खुद रखेंगे टीमों पर नजर:हर टीम एक समर्पित व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से कार्य करेगी। यह भी पढ़ें- कंपोस्ट पिट का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करने पर जोर जिससे वास्त...