जीएमटी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, जीते तीन पदक
रुद्रपुर, जुलाई 17 -- शांतिपुरी, संवाददाता। चेन्नई (तमिलनाडु) में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित 'प्रो-एम मुए थाई एवं मुए बोरान नेशनल चैंपियनशिप' में जीएमटी पब्लिक स्कूल, शांतिपुरी नंबर-2 के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अश्विन कार्की ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि आरव सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग में टीम के कोच नितिन रावत ने स्वयं रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। साथ ही कोच नितिन रावत के कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की भी सराहना की गई। खिलाड़ियों की इस सफलता पर अभि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.