शाहजहांपुर, जून 21 -- जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीएफ कॉलेज क्रीड़ा मैदान पर 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह, भव्यता और दिव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम में 600 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव सचिवालय प्रशासन मनीष चौहान तथा जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भगवान धन्वंतरि और महर्षि पतंजलि के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सांसद अरुण कुमार सागर, महापौर अर्चना वर्मा, पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित, नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।मुख्य यह भी पढ़ें...