शाहजहांपुर, फरवरी 17 -- जीएफ कॉलेज में केंद्रीय पुस्तकालय के संयोजन में एकदिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। साथ ही टीचर्स रीडिंग हॉल का उद्घाटन प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि रीडिंग हॉल में करीब 4500 संदर्भ पुस्तकें, समाचार पत्र-पत्रिकाएं और अद्यतन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे अध्येताओं को शोध व अध्ययन में सुविधा मिलेगी।पुस्तकालयाध्यक्ष सैयद अनीस अहमद ने बताया कि विभिन्न प्रकाशकों की हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू पुस्तकों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जफरुल्ला खान, विकास कुमार, ज़हीर अहमद, शारोज़ खान, निदा, बुशरा, शाहरुख, सैयद औरंगज़ेब, शाकिर खान, डॉ विनोद कुमार, श्याम शुक्ला, स्वपनिल यादव सहित शिक्षक, कर्मचारी व छात्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.