शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रईस अहमद को जयपुर स्थित भव्या फाउंडेशन द्वारा 'ग्लोबल डायमंड आइकन अवार्ड 2026' से सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान ने डॉ. रईस को बधाई दी। डॉ. रईस अहमद ने अध्ययन-अध्यापन के साथ-साथ महाविद्यालय के कई कार्यों में योगदान दिया है। वे पिछले छह वर्षों से विभिन्न कमेटियों जैसे सड़क सुरक्षा क्लब, साइबर क्राइम, नशा निरोधक और प्लेसमेंट सेल के संयोजक हैं। इसके पूर्व उन्होंने भारतीय वायुसेना में 20 वर्ष सेवा दी और कारगिल युद्ध के लिए प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद तैय्यब, प्रो. फैयाज अहमद, प्रो. अरशद खान सहित कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.