धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद। गुरुनानक कॉलेज धनबाद में बुधवार को बिनोद बिहारी महतो की जयंती मनाई गई। बिनोद बाबू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। प्रोफेसर इंचार्ज प्रो दीपक कुमार ने बिनोद बिहारी महतो के जीवन व उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी इकाई एक प्रो दलजीत सिंह, इकाई दो के प्रो अभिषेक कुमार सिन्हा ने विद्यार्थियों से कहा कि पाठ्य पुस्तकों के साथ बिनोद बिहारी महतो के जीवन-दर्शन व सामाजिक योगदान पर आधारित पुस्तकों का भी अध्ययन करना चाहिए। मौके पर रंजीत मिश्रा, यशपाल ब्रोका समेत अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: बिनोद बाबू की जयंती पर झामुमो-भाजपा ने दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पेज की लीड : बिनोद बिहारी महतो को जयंती पर बेरमो वासियों ने किया नमन यह भी पढ़ें- Bokaro News: डिग्री कॉलेज गोमिया में मनी ...