हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में कराई जा रही अंडर-16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग का शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जीएनजी क्रिकेट एरैना में डीके स्पोर्ट्स और जीएनजी के बीच खेला गया। जीएनजी की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 85 रन बनाकर आल आउट हो गयी। केवल जयवीर पाल और शिवांश कांडपाल ने 26-26 रन बनाए । डीके स्पोर्ट्स के गेंदबाज अनामय पांडे ने 3, देवांग नेगी और रक्षित ने 2-2 विकेट लिए। निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीके स्पोर्ट्स ने हार्दिकराज के नाबाद 54 रनों की मदद से 15वें ओवर में ही तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीत लिया। यह भी पढ़ें- नाइट क्रिकेट लीग: फाइनल में नारायणपुर ने बिक्रमगंज को 10 विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शानदार बल्लेबा...