कानपुर, अप्रैल 9 -- कानपुर। टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन-2 (टीसीपीएल-2) में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में जीएनके वॉरियर्स ने कश्ती स्ट्राइकर को सात विकेट से पराजित किया। आर्यनगर स्थित द स्पोर्ट्स हब में हुए मैच में कश्ती स्ट्राइकर ने 14.3 ओवर में 134 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम सेठ ने 54 रन, वैभव ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा सविता व राघवेंद्र सिंह ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में जीएनके वॉरियर्स ने 7.1 ओवर में तीन विकेट पर 138 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से अर्जुन सिंह ने 67 रन, संदीप सिंह ने 31 रन व शिवम शर्मा ने 29 रन बनाए। गेंदबाजी में मोहित गुप्ता ने दो और अनिमेश गुप्ता ने एक विकेट लिया। अर्जुन सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.