मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- मुजफ्फरपुर। श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज के जीएनएम स्कूल की दो छात्राएं गुरुवार को बीमार पड़ गईं। उन्हें ज्यादा बुखार के कारण मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती किया गया। अभी उनकी हालत स्थिर है। स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि दोनों छात्राओं को चक्कर आ गया था, इस कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों छात्राओं की ब्लड जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...