मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 4 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एसकेएमसीएच में जीएनएम सेकेंड ईयर की छात्रा ने शुक्रवार रात को खुदकुशी की कोशिश की है। उसने एक साथ नींद की कई गोलियां खा ली। दवा के अत्यधिक डोज से हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल की आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। वह नालंदा की रहने वाली है।

वार्डन के खिलाफ आरोप उसके पिता संजय कुमार ने पत्रकारों को दिए बयान में हॉस्टल की वार्डन पर बेटी को पिछले पांच महीने से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वार्डन कथित तौर पर जबरदस्ती अटेंडेंस काट देती थी। बीमार रहने पर भी उसे छुट्टी नहीं मिल रही थी। छात्रा का पूर्व से न्यूरो के चिकित्सक से इलाज चल रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान और मानसिक दबाव में रह रही थी। ...