आरा, मई 4 -- -आईआईटी पटना के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में 850 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज (जीईसी) में सोमवार से तकनीकी शिक्षा के नये युग की शुरुआत हुई। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रायोजित और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) पटना के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के निर्देशन में आयोजित छह दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम में 850 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का विषय एआई ड्रिवन मूक कंटेंट क्रिएशन ई कंटेंट डेवलपमेंट एंड रिसर्च है। इस मौके पर मुख्य अतिथि आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह रहे। अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार श्रीवास्तव ने की। प्रो. टीएन सिंह ने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र की मूल होती है...