जहानाबाद, अगस्त 21 -- मेहंदिया, निज संवाददाता । विश्व उद्यमिता दिवस के अवसर पर राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय अरवल के स्टार्टअप सेल द्वारा व्यवसाय विस्तार एवं बाजार तक पहुंच विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 150 से अधिक छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्टार्टअप सेल के प्रभारी प्रो. अनंत कुमार ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप के विस्तार, बाजार तक पहुंच बनाने और वित्तीय सहायता प्राप्त करने से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बिहार स्टार्टअप नीति-2022 के तहत उपलब्ध अवसरों एवं सहायता के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में इनोवोलैब टेक और सिप्पजो प्राइवेट लिमिटेड के उत्पादों का शुभारंभ किया गया। स्टार्टअप प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए स्टार्टअप की शुरुआत, चुनौतियों और वित्तीय सहायता प्राप्त करने की जा...