जीईसी अरवल के छात्र को मिला 10 लाख का स्टार्टअप सीड फंड
जहानाबाद, मार्च 17 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के तृतीय सेमेस्टर के छात्र मिहिर कुमार का चयन बिहार स्टार्टअप नीति 2022 के अंतर्गत Rs.10 लाख रुपये के सीड फंड के लिए किया गया है। उनका स्टार्टअप आइडिया स्मार्ट वाटर पंप कंट्रोल सिस्टम पर है। मिहिर ने एक ऐसा डिवाइस और मोबाइल एप्लिकेशन विकसित किया है, जो कि बहुत ही किफायती एवं कारगर है। जिसके माध्यम से पानी के पंप को ऑटोमैटिक या मोबाइल के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। यह सिस्टम घरेलू उपयोग, कृषि क्षेत्र और उद्योगों-सभी के लिए बेहद उपयोगी है। इससे पानी की बर्बादी कम होगी, समय और श्रम की बचत होगी तथा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा। मिहिर की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. प्रणव कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.