सिमडेगा, मई 22 -- बानो, प्रतिनिधि।प्रखंड के बरबेड़ा में जीईएल चर्च लचरागढ़ पास्टोरेट युवा संघ का दो दिवसीय 6वां वार्षिक युवा संघ सम्मेलन 24 मई से आरंभ होगा। सम्मेलन को लेकर युवा संघ के सदस्यों द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम के तहत 24 मई को शाम 4 बजे सम्मेलन का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन पास्टोरेट सुलेन बागे उपस्थित रहेंगे और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सम्मेलन में युवाओं के आध्यात्मिक एवं सामाजिक विकास को लेकर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। वहीं 25 मई को साक्षी वाणी गीत प्रतियोगिता, आदर्श भजन प्रतियोगिता सहित कई धार्मिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए युवा भाग लेंगे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया...