रांची, अप्रैल 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। क्राइस्ट चर्च में बुधवार को आयोजित समारोह में जीईएल चर्च कलीसिया के नवनिर्वाचित मॉडरेटर बिशप मॉर्शल केरकेट्टा और डिप्टी मॉडरेटर मुरेल बिलुंग का विधिवत पदाभिषेक संपन्न हुआ। विशेष धर्मविधि के साथ दोनों ने अपने शीर्ष पदों का कार्यभार संभाला। इस अवसर पर बिशप सीमांत तिर्की, महासचिव ईश्वर दत्त कंडुलना, डॉ. सीएस केरकेट्टा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे। दूसरी ओर, झारखंड क्रिश्चियन यूथ एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। सुजीत कुजूर और अलबिन लकड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने चर्च की उन्नति, सामाजिक सरोकारों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- ::: चर्च 1 ::: जीईएल चर्च के दोबारा मॉडरेटर चुने गए बिशप मॉर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.