रांची, मई 20 -- रांची। जीईएल चर्च हेडक्वार्टर्स कांग्रिगेशन के पहले अंग्रेजी माध्यम स्कूल-एलिजाबेथ इंग्लिश मीडियम को-एड एजुकेशन स्कूल का बुधवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मॉडरेटर बिशप मार्शल केरकेट्टा ने पवित्र जल छिड़क कर किया। द्वितीय चरण की शुरुआत पादरी जॉर्ज केरकेट्टा ने प्रार्थना से की, जबकि प्राचार्या सलिता तोपनो ने स्वागत भाषण दिया। मौके पर बिशप सीमांत तिर्की, अनुज मुंडू, निधि कोनगाड़ी, प्रेरणा बाड़ा, मेरी सोरेंग, ओसमंड पूर्ति, नवीन बाखला, पीटर लुगून, सेतेंग भेंगरा, हीरामणि टोप्पो, सुलेमान कंडुलना, हलन किड़ो, आशीष तोपनो, गोल्डन विलुंग सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...