हमीरपुर, मई 17 -- राठ, संवाददाता। जीआरबी इंटर कालेज राठ के प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध शिकायते आने पर जांच में वह दोषी पाये गए। जिस पर डीआईओएस ने प्रबंधक को कार्यवाह कर अवगत कराने का आदेश दिया था। मगर कोई कार्यवाह न होने पर उन्हें प्रभारी प्रधानाचार्य के पद से डीआईओएस ने हटा दिया है।जिला विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जीआरबी इंटर कालेज की प्रबंध समिति ने 7 फरवरी को कालेज के प्रभारी प्रधानाचार्य धुन्नूलाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर प्रभारी प्रधानाचार्य पर लगे आरोपों की जांच कराई गई थी। जिसमें उन पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई थी। जिस पर उनके विरुद्ध प्रबंधक को माध्यमिक शिक्षा अधिनियम 1921 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही कर अवगत कराने का आदेश दिया गया था। मगर प्रबंधक ने प्रभारी प्रधानाचार...