झांसी, दिसम्बर 20 -- रेल से गांजे की खेप ले जा रहे तीन गांजा तस्करों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 3 अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25.329 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई रेलवे स्टेशन झांसी पर की गई। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है। नी कार्रवाई जारी है। बीते दो दिनों में दूसरा मौका है जब रेल पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा तस्करों को गांजे की खेप ले जाते हुए धरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...