जीआरपी पुलिस के हत्थे चढ़े दो वारंटी
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- अम्बेडकरनगर। ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व जहरखुरानी की घटनाओं की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को जीआरपी अकबरपुर को बड़ी सफलता मिली। जीआरपी थानाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा की अगुवाई में टीम ने वारंटी मुबारकपुर मरैला निवासी महताब उर्फ मिथुन पुत्र मो. शमीम एवं इसी गांव के निवासी वारंटी अलशाद पुत्र मो. इस्लाम को मुखबिर की सूचना पर मुबारकपुर मरैला से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी टीम में कांस्टेबल प्रमोद यादव व कृष्णकांत राजभर भी साथ रहे। दोनों के विरुद्ध न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है जिसके बावजूद नियत पेशी पर दोनों नहीं जा रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.