फिरोजाबाद, जून 15 -- जीआरपी, सीआईबी, आरपीएफ पुलिस की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के निकट से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास एक बैग से 23,610 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसकी बाजार में लगभग 25 लाख रुपये कीमत बताई गई है। पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेजा है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक मोनू कुमार आर्य टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना दी कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर के दक्षिण तरफ झाडियों के पास पटरी किनारे काले रंग का पट्टीदार बैग के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा है। जिसके पास भारी मात्रा में गांजा है। यह भी पढ़ें- जीआरपी ने 25 लाख के गांजे के साथ पकड़ा तस्कर जिसको वह ट्रेन से किसी अन्य स्थान पर ले जाने की फिराक में है। सूचना मिलने पर जीआरपी ने सीआईबी व आरपीएफ टीमों को भी बुला लिया। तीनों ओर से गांज...