जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से चोर पकड़ा, मोबाइल बरामद
मुरादाबाद, अगस्त 22 -- राजकीय रेलवे पुलिस टीम ने शनिवार को संयुक्त अभियान में प्लेटफार्म से चोर को पकड़ा है। आरोपी से मोबाइल, पीली धातु निर्मित लौंग और चांदी के आभूषण बरामद किये हैं। आरोपी शहर के चाऊ की बस्ती निवासी अनुज उर्फ जीतू है। जीतू के खिलाफ अलग-अलग मामलों में अभियोग पंजीकृत है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जीआरपी और सीआईबी टीम के संयुक्त अभियान में आरोपी पकड़ा गया। ट्रेन संख्या 14242 और 04013 के यात्री की ओर से मोबाइल, बैग और आभूषण चोरी के मामले बीते दिनों दर्ज कराए गए थे। आरोपी संगीन किस्म का आरोपी है। बरामद सामान की कीमत 42,000 है। आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.