हाजीपुर, जुलाई 31 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता रेल यात्रियों की सुरक्षा, खासकर महिलाओं और बच्चों को ध्यान में रखते हुए हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को जीआरपी की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य विश्व मानव व्यापार निरोध दिवस के मौके पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को मानव तस्करी, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों से बचाव के तरीके बताना था। अभियान की कमान जीआरपी की एएसआई शालिनी गुप्ता ने संभाली। उनके साथ रवि रंजन कुमार, महिला सिपाही मधु, बिंदु, शिल्पी कुमारी, सुरेन्द्र पासवान और गोरों सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर माइकिंग कर यात्रियों को जरूरी सुरक्षा टिप्स दिए। साथ ही हाथों में बैनर लेकर पूरे स्टेशन परिसर में घूमकर लोगों को जागरूक किया गया।

यात्रिय...