खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि मानसी जीआरपी ने महिला यात्री के गले से चेन उड़ाने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में चेन उड़ाने वाले बेगूसराय जिले के लाखो पचपन टोला निवासी कृष्ण कुमार व ज्वेलरी दुकानदार शहर के विद्याधार निवासी चिंटु कुमार सोनी बताया जा रहा है। मानसी रेल थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि सीसीटीवी से पहचान कर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...