प्रयागराज, मार्च 16 -- प्रयागराज। जीआरपी प्रयागराज व आरपीएफ की संयुक्त टीम रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चला रही है। अभियान के तहत सोमवार को जीआरपी ने नैनी जंक्शन से प्लेटफार्म नंबर 4 से मोबाइल चोरी में कैफ (22) को पकड़ा। वह मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा खनवानाला का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 12 हजार रुपये कीमत का चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है, जो पूर्व में दर्ज मुकदमे से संबंधित बताया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...