मथुरा, मार्च 28 -- मथुरा। मिशन शक्ति अभियान के तहत जीआरपी ने सतर्कता दिखाते हुए भटकी बालिका को उसके परिजनों से सकुशल मिलाया। शनिवार को रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या 8 पर 16 वर्षीय किशोरी अकेली और घबराई हुई अवस्था में मिली। महिला उपनिरीक्षक रेनू यादव, क्यूआरटी टीम व महिला कांस्टेबल राजरानी ने बालिका से पूछताछ की, जिस पर उसने अपना नाम और जिला फर्रुखाबाद बताया। बालिका ने बताया कि वह घरवालों से नाराज होकर बिना बताए मथुरा आ गई थी और भविष्य में ऐसा न करने की बात कही। पुलिस द्वारा बालिका को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर उसके पिता व माता थाने पहुंचे। बालिका ने अपने माता-पिता को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सम्मानपूर्वक परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.