मथुरा, अप्रैल 1 -- मथुरा,जीआरपी ने चेकिंग के दौरान दो महिलाओं सहित तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 22.208 किलो गांज बरामद किया है। गांजे की खेप को उड़ीसा से लाया गया था। ट्रेनों में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष चेकिंग टीम का गठन किया है। टीम मंगलवार को गेट संख्या दो के फुट ओवर ब्रिज के नीचे थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह, आरपीएफ थाना कोसीकलां के प्रभारी निरीक्षक अविनाश शंकर, जीआरपी थाने के एसएसआई ललित कुमार भाटी आदि चेकिंग कर रही थे। तभी दो महिलाएं और एक युवक पिट्ठू बैग लेकर पुलिस से नजर बचाते हुए जाने लगे। शक होने पर टीम ने उन्हें रोक कर उनके पास मौजूद तीन ट्राली बैग व एक पिट्ठू बैग की तलाशी ली। उनमें गांजे के पेकिट रखे थे। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम फैजान पुत्र सहजाद निवासी...