गोरखपुर, जुलाई 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर जीआरपी ने बीते छह माह में 244 आरोपियों को जेल भेजा है। ये आरोपी चोरी, लूट, नशाखुरानी, महिला अपराध, अवैध तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पिछले छह माह में जांच के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब और करीब तीन करोड़ रुपये की कीमत का गांजा भी जब्त किया गया। वहीं कई आरोपियों के कब्जे से अवैध असलहे भी बरामद किए गए। जीआरपी ने छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य अपराधों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेजा गया। मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) में शामिल कई आरोपियों को गिरफ्तार कर गिरोहों पर कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...