आगरा, मार्च 20 -- थाना जीआरपी आगरा फोर्ट ने शुक्रवार को ट्रेन में चोरी करने वाले एक अभियुक्त को स्टेशन से गिरफ्तार किया। तलाशी में उससे दो हजार रुपये बरामद हुए। एसओ विपिन कुमार तेवतिया ने बताया कि स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। टीम की पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम पुत्र सियाराम निवासी बैरिंग वाली गली ख्वासपुरा थाना शाहगंज बताया। आरोपी शिवम पर थाना जीआरपी आगरा कैंट में विभिन्न धाराओं में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...