आगरा, अप्रैल 6 -- आगरा कैंट जीआरपी ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि सोमवार को चेकिंग के दौरान जीआरपी टीम ने संदिग्ध एक युवक को आगरा कैंट स्टेशन से पकड़ा। आरोपी के पास मिले बैग की तलाशी में एक लैपटॉप, एक मोबाइल, एक घड़ी, एक बैग व 1500 रुपये मिले। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम फुरकान पुत्र अफजल निवासी थाना गोविंद नगर, जनपद मथुरा बताया। आरोपी ने बताया कि बरामद सामान उसने अलग-अलग तारीखों में ट्रेन व स्टेशन से चुराया था। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.