गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी ने मंगलवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का एक पिट्ठू बैग और 1700 नकद बरामद किया है। उसकी पहचान बिहार के नरकटियागंज जिले के थाना बेलसंडी, ग्राम बलुआ निवासी अकबर आलम (20)पुत्र महफुज आलम उर्फ लाडले आलम के रुप में हुई। आरोपी पर जीआरपी गोरखपुर में सात मुकदमें दर्ज हैं, जिसमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट, घर में घुसकर चोरी का प्रयास, मारपीट, महिला संबंधी अपराधों तथा पॉक्सो एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को टीम के साथ गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों के सामान की चोरी करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...