गाजीपुर, मई 3 -- दिलदारनगर। रेल अपराधों की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जीआरपी द्वारा रात्रि गश्त अभियान चलाया गया। चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने जवानों के साथ स्टेशन परिसर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, आरक्षण काउंटर और रेलवे पटरियों पर भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की गई तथा अप-डाउन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस टीम ने यात्रियों को सफर के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी। जागरूकता अभियान के तहत यात्रियों से अपील की गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिया गया खाद्य पदार्थ न लें। यह भी पढ़ें- पीडीडीयू जंक्शन पर देर रात चला तलाशी अभियान साथ ही, किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस हेल्पलाइन, जीआरपी या आरप...