आगरा, अप्रैल 24 -- जीआरपी आगरा कैंट ने घर से नाराज होकर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंची किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया। एसपी रेलवे ने बताया कि कुशीनगर निवासी लड़की घर से नाराज होकर ट्रेन में सवार होकर यहां आ गई थी। 23 अप्रैल को यूपी 112 पीआरवी टीम एक गुमशुदा लड़की को लेकर आई। पूछताछ में किशोरी ने नाराज होकर घर छोड़ने की बात कही। शालीनता से पूछने पर किशोरी ने अपने परिजनों के नाम व मोबाइल नंबर बताए। जीआरपी ने परिजनों से संपर्क किया। शुक्रवार को परिजन जीआरपी थाने पहुंचे और बेटी को सकुशल पाकर पुलिस को धन्यवाद देते हुए उसे साथ ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...