जीआरपी दरोगा बोला... तुम मुझे खुश कर दो, हर महीने दस हजार दूंगा
बांदा, अगस्त 6 -- बांदा। नगर कोतवाली क्षेत्र में चाट का ठेला लगाने लगाने वाली दलित बेवा महिला के साथ जीआरपी महोबा में तैनात दरोगा ने सरेराह छेड़खानी की। जिससे आहत महिला ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं। महिला का आरोप है कि दरोगा ने नशे की हालत में छेड़खानी की और कहा कि तुम मुझे खुश कर दो, हर महीने दस हजार रुपये दूंगा। शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी महिला ने गुरुवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि वह कचहरी चौराहे पर चाट का ठेला लगाती हैं। दो अगस्त की देर शाम 8:20 बजे जीआरपी (रेलवे) महोबा में तैनात दरोगा शराब के नशे में आया और पानी पूरी खिलाने को कहा। पानी पूरी देने में थोड़ी देरी हो गई, तो दरोगा आपा खो बैठा। आरोप है कि उसने सरेआम महिला को गालियां दी और ठेले से सामान फेंकने लगा। विरोध करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.