प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, संवाददाता। ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत जीआरपी प्रयागराज की प्रभावी विवेचना और पैरवी के चलते पांच अभियुक्तों को आठ अलग-अलग मुकदमों में सजा सुनाई गई। एसीजेएम (रेलवे) प्रयागराज की अदालत ने गुरुवार को सभी अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए दंडित किया। जीआरपी के अनुसार नरेश सिंह गौड़ उर्फ शेरा, अलहीम शेख, रामविलास उर्फ सोनू, शान उर्फ शान मोहम्मद और हसन के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों में न्यायालय ने फैसला सुनाया।यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक के ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई प्रभावी विवेचना और अभियोजन का परिणाम है। जीआरपी अधिकारियों ने इसे अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...