फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 11 -- फर्रुखाबाद। मथुरा तक चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन व अन्य सामानों को चोरी करने का गिरोह काफी समय से सक्रिय चल रहा है। ट्रेनों में गिरोह के सदस्य मौका पाकर यात्रियों के मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर रहे हैं। मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी होने की जानकारी होने पर यात्री संबधित जीआरपी थाने व चौकियों में शिकायत कर रहे हैं।

जीआरपी की कार्रवाई ट्रेनों में सक्रिय चल रहे इस गिरोह के द्वारा की जा रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मथुरा जीआरपी व अन्य स्थानों की जीआरपी सक्रिय हो गई है। जिसमें मथुरा जीआरपी पुलिस ने कुछ चोरी किए गए मोबाइल फोन के नंबरों को सर्विलांस पर डाल रखा है। मथुरा जीआरपी द्वारा सर्विलांस पर डाले गए मोबाइल फोनों में से एक मोबाइल फोन की लोकेशन जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र के गांव ...