जीआरपी एसपी ने बस्ती रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
बस्ती, अगस्त 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र ने मंगलवार को जीआरपी थाना बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदीगृह और शस्त्रागार का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया। अभिलेखों को अद्यतन रखने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सभी लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शस्त्रागार में मौजूद शस्त्र, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, डंडे और दंगा नियंत्रण उपकरणों की स्थिति भी परखी गई। दंगा नियंत्रण उपकरणों की एक्सपायरी आदि की जांच कर उन्हें व्यवस्थित व सक्रिय अवस्था में रखने के निर्देश दिए गए। शस्त्रागार में मौजूद कर्मचारियों से शस्त्र प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.