आगरा, अप्रैल 24 -- दयालबाग के सिकंदरपुर स्थित जीआई ग्लोबल स्कूल में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप-चेयरमैन नीलम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगारंग और संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। निदेशक डॉ. शैलेंद्र मोहन मिश्रा ने विद्यालय के मिशन और विज़न पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यालय की उन्नति के लिए शिक्षकों की भूमिका की सराहना की। समारोह में उप निदेशक इंजी. उदय राज मिश्रा, प्रधानाचार्य सीमा गोस्वामी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...