रुद्रपुर, अप्रैल 25 -- शांतिपुरी, संवाददाता। आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) शांतिपुरी ने उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 34 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी ने सफलता प्राप्त की। छात्रा ज्योति रौतेला ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आदर्श सक्सेना ने 77.6 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और गुड़िया ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में भी विद्यालय का प्रदर्शन सराहनीय रहा। कुल 107 पंजीकृत छात्रों में से 105 ने परीक्षा दी। इनमें 96 छात्र सफल रहे। यह भी पढ़ें- UK Board 12th Toppers List 2026: गीतिका पंत बनीं उत्तराखंड बोर्ड 12वीं की टॉपर, 98% अंकों के साथ गाड़ा सफलता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.