चम्पावत, अगस्त 13 -- चम्पावत। पाटी ब्लॉक के रमक जीआईसी में वन विभाग ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान गुलदार के बढ़ते खतरे को देखते हुए बचाव की जानकारी दी। भिंगराड़ा के रेंजर हिमालय सिंह टोलिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है। इसी को लेकर जीआईसी के विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से समूह में आवागमन करने, विद्यालय और घरों के आस पास झाड़ी का कटान करने के लिए प्रेरित किया। बताया कि गुलदार की लोकेशन जानने के लिए ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। साथ संवेदनशील क्षेत्रों में हवाई निगरानी सर्विलांस की जा रही है। यह भी पढ़ें- Champawat News: जीआईसी रमक में जानकारी दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...