हल्द्वानी, मई 13 -- लालकुआं, संवाददाता। वायु सैनिक चयन केंद्र, वायुसेना मुख्यालय दिल्ली से आई टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज मोतीनगर के एनसीसी एयर विंग कैडेटों एवं छात्रों को एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी। सार्जेंट बीएम उपाध्याय और कॉरपोरल अरुण ने कैडेटों को वायुसेना में विभिन्न पदों, वायुवीर भर्ती के मानकों और परीक्षा की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने अग्निवीर और वायुवीर भर्ती में मिलने वाले लाभों एवं चार वर्ष बाद अन्य विभागों में मिलने वाले आरक्षण की जानकारी भी दी। उन्होंने युवाओं से एयरफोर्स ज्वाइन कर देश सेवा के साथ बेहतर करियर बनाने का आह्वान किया। इस दौरान एनसीसी प्रभारी डॉ. सुरेश भट्ट एवं गणेश पांडे मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...