कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर। जीआईसी, चुन्नीगंज में खेल के क्षेत्र में छात्र-छात्राओं के साथ ही इलाकाई प्रतिभाओं को निखारने के लिए अब इधर-उधर नहीं जाना होगा। खेल शारीरिक, मानसिक विकास तक ही सीमित नहीं रहता है बल्कि यह आत्मविश्वास और पहचान बनाने का आधार भी है। यह बातें शनिवार को भाजपा सांसद रमेश अवस्थी ने जीआईसी चुन्नीगंज में 4.92 करोड़ से बनने वाले मिनी स्टेडियम के भूमि पूजन के दौरान कहीं। एमएलसी अरुण कुमार पाठक ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है। इस मिनी स्टेडियम के निर्माण से सरकारी विद्यालयों के छात्र भी बेहतर संसाधनों के साथ अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। यहां प्रधानाचार्य संजय यादव, डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार राय, अतुल दीक्षित, रामजी शुक्ल और अधिकारी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...