प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। जिले में संचालित यूपी बोर्ड के 1087 स्कूलों के कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार सुबह नौ बजे से पुस्तक मेला लगेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि पुस्तक मेले के संबंध में अपने-अपने विद्यालयों में प्रचार-प्रसार कराते हुए छात्रों और अभिभावकों को मेले में आकर निर्धारित मूल्य के अनुसार अपनी-अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिकृत पुस्तकें खरीदने के लिए प्रेरित करें। यूपी बोर्ड से अधिकृत सभी प्रकाशक सभी विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...