हरदोई, दिसम्बर 9 -- हरदोई। समग्र शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशन में जनपद के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में जनपद स्तरीय 'करियर गाइडेंस मेला' लगा। इसका शुभारंभ ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार पाल ने किया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज शुभूपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का सदुपयोग करने, अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता के अनुरूप तनाव-मुक्त होकर करियर विकल्प चुनने की सलाह दी। सभी वक्ताओं ने अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, पाठ्यक्रमों और करियर संभावनाओं की जानकारी देकर विद्यार्थियों के भविष्य के लिए मार्गदर्शन कि...