जीआईसी में प्रधानाचार्यों की तैनाती पर आपत्ति
प्रयागराज, अगस्त 6 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्यों की मनमानी तैनाती पर आपत्ति की है। संरक्षक रामेश्वर पांडेय और महामंत्री सत्यशंकर मिश्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है कि नियम विरुद्ध तरीके से पुरुष को बालिका विद्यालय एवं महिला को बालक विद्यालयों में तैनाती दी गई है। प्रदेश में अधिकांश इंटर कॉलेजों में प्रधानाचार्य नहीं है। ऐसे में पदोन्नत अधिकारियों को विद्यालयों में न भेजकर बेसिक शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों में तैनात किया गया है जो गलत है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.