अमरोहा, दिसम्बर 12 -- शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज में समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के तहत जिला स्तरीय कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम निधि गुप्ता ने विधिवत शुभारंभ किया। डीएम व जिला स्तरीय अन्य अधिकारियों ने मेले का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं का उत्सा वर्धन किया। मेले में जिले के 25 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कैरियर संबंधित स्टॉल लगाईं। आयोजन का शुभारंभ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। डीएम ने कहा कि शिक्षा वह कुंजी है, जिससे भविष्य के कैरियर का दरवाजा खुलता है। छात्र-छात्राओं को अपनी रूचि के अनुसार कैरियर का चुनाव कर उसके अनुसार ही लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करना चाहिए। डीआईओएस डॉ.प्रवेश कुमार ने कहा कि जिले में कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम विद्य...