चम्पावत, जून 16 -- नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पीएम श्री जीआईसी पाटी में छात्र संसद का गठन किया। कृष माहरा को हेड ब्वॉय और ममता अधिकारी को हेड गर्ल चुना गया।आकांशु कुमार एकेडमिक हेड, रीमा सांस्कृतिक प्रमुख, सागर कुमार खेल प्रमुख और दिव्यांशी मौनी को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। कुल 250 में से 195 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी, प्रकाश उलसाई, सतीश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, पंकज तिवारी, हिमांशु सिंह, किशोर जोशी, जीवन चंद्र, रजनी रावत, रूपा सेलिया, यमुना भट्ट, चेतराम, शेखर दत्त, विपिन जोशी, खीमानंद, लता कालाकोटी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...