चम्पावत, अप्रैल 12 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के राजकीय इंटर कालेज धौन में कक्षा कक्षों के अभाव में छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के कारण खतरे में आए जीआईसी धौन के पांच कमरों को दो साल पूर्व ध्वस्त कर दिया गया था। लेकिन ध्वस्त कमरों के स्थान पर नए कक्षा कक्षों का निर्माण नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। शिक्षकों की ओर से कक्षा कक्षों के अभाव में खुले आसमान के नीचे कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधयों और अभिभावकों की ओर से जल्द से जल्द स्कूल में कक्षा कक्षों के निर्माण किए जाने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारी मान सिंह का कहना है कि जीआईसी धौन में कक्षा कक्षों के निर्माण के लिए शासन और निदेशालय को प...