अल्मोड़ा, मई 8 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। डायट में हुए कौशलम कार्यक्रम में पीएम श्री जीजीआईसी ने प्रथम स्थान पाया। एक्सपो में शिक्षिका लता अधिकारी व अनिता कोठारी के मार्गदर्शन में कक्षा 12 की छात्राएं रिया बिष्ट व दिया बिष्ट ने हर्बल टी उत्पाद की प्रस्तुति दी। अब विद्यालय देहरादून में राज्य स्तरीय कौशलम एक्सपो में प्रतिभाग करेगा। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी, चित्रा पांडेय, किरन बिष्ट, डॉ. मंजू रावत, रेनू तिवारी, भावना जोशी, प्रेमा जोशी आदि ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...